February 7, 2026 2:00 pm

विधायक प्रकाश के यहां बागेश्वरधाम सरकार धीरेन्द्र शास्त्री का दिव्य दरबार: बोलें ईश्वर को पावो उसी कल्याण।

कुमार गौरव

बांदा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने खुरहंड क्षेत्र में सदर विधायक प्रकाश दिवेदी के निमंत्रण पर रविवार को कालेश्वर मंदिर में आयोजित विशेष धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने सुंदर कांड और हनुमान चालीसा का पाठ कराया, जिससे मंदिर परिसर भक्तों की उपस्थिति से गूंज उठा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु धर्म स्थान पर एकत्र हुए, जिससे एक ऐतिहासिक जन सैलाब का दृश्य बना।

धीरेंद्र शास्त्री ने इस कार्यक्रम के दौरान भक्तों को संबोधित करते हुए कहा, “भगवान के मंदिर के चरणों में जा कर भी उन्हें आत्मा से देखना चाहिए। यदि आप ईश्वर को पहचान लेते हैं तो इस नश्वर संसार में और कुछ पाने की इच्छा नहीं रहेगी।” उन्होंने यह भी कहा कि सभी श्रद्धालुओं को अपने कर्मों और विचारों के माध्यम से भगवान की सेवा करनी चाहिए।

इस दौरान, उन्होंने विश्व भर के सनातनी हिंदुओं की रक्षा और शिक्षा के लिए एक संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के दौरान करते हुए उन्होंने कहा, “हे हनुमान जी, हे बागेश्वर बालाजी, सम्पूर्ण विश्व में व्याप्त सनातनी हिंदुओं की रक्षा के लिए इस हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का फल प्राप्त हो।” भक्तों को सम्बोधित करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य सनातन धर्म की रक्षा और वैश्विक हिंदू समुदाय का कल्याण है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि वे भगवान की भक्ति में लीन रहते हुए अपने जीवन को धर्ममय बनाएं।

इस भव्य आयोजन में विधायक प्रकाश दिवेदी और अन्य स्थानीय नेताओं ने भी भाग लिया और भक्तों की प्रोत्साहना की। कार्यक्रम की समाप्ति पर भक्तों ने भजन-कीर्तन किया, जिससे वातावरण धार्मिक ऊर्जा से भर गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें