April 17, 2026 8:24 am

नैनीताल में बांदा के युवक ने तोड़ी जिंदगी की डोर: वाट्सऐप से खुला ‘टूटी सगाई और धोखे’ दर्द

नैनीताल में बांदा के युवक ने तोड़ी जिंदगी की डोर: वाट्सऐप से खुला 'टूटी सगाई और धोखे' दर्द
  • कुमार गौरव

बांदा। टूटे हुए दिल और अधूरी सगाई की पीड़ा ने युवा टेलीकॉम इंजीनियर विनय प्रजापति (28) को नैनीताल में अपनी जिंदगी का अंत करने पर मजबूर कर दिया। बांदा जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी दूर नरैनी तहसील के बक्शी का पुरवा नेवी गांव निवासी विनय अपने चचेरे भाई राघवेंद्र के साथ रेंट पर रहते थे। गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे जब राघवेंद्र काम से लौटे, तो विनय का कमरा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला। पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने दरवाजा तोड़कर देखा, तो विनय का शव पंखे के कुंडे के सहारे लटकता हुआ मिला। यह दृश्य देखकर राघवेंद्र और आसपास के लोग सदमे में थे।

नैनीताल में बांदा के युवक ने तोड़ी जिंदगी की डोर: वाट्सऐप से खुला 'टूटी सगाई और धोखे' दर्द
पुलिस जांच में सामने आया कि विनय ने सुसाइड से पहले अपने वाट्सऐप स्टेटस पर मंगेतर की फोटो लगाकर लिखा “धोखेबाज तू बदल गई।” विनय की शादी बांदा की युवती से फिक्स थी, लेकिन कुछ दिन पहले सगाई टूट गई थी। राघवेंद्र ने बताया कि करीब एक महीने से युवती विनय से बात करने से मना कर रही थी। विनय ने गुरुवार सुबह राघवेंद्र को फोन कर खाने के बारे में पूछा था, तब किसी अनहोनी का संकेत नहीं मिला। लेकिन शाम में जब भाई लौटे, तो कमरा अंदर से बंद था और विनय की लाश पंखे पर लटकी मिली। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के संकेत मिले हैं, लेकिन पुलिस मामले की गहन पड़ताल कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें