April 29, 2026 9:49 am

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नेत्र सेवा का रच रहे इतिहास: शिविर में 500 से अधिक लोगों की निःशुल्क जांच।

कुमार गौरव

बांदा। भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने जिले में जनकल्याण के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। उनके नेतृत्व में तिंदवारी क्षेत्र के ग्राम पचनेही के सचिवालय परिसर में एक विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया,जिसमें पांच सौ से अधिक निर्धन एवं ग्रामीण निवासियों को आंखों की जांच, दवाएं, चश्मे और मोतियाबिंद सहित अन्य गंभीर रोगों के उपचार के लिए चयनित करने की सुविधा मुहैया कराई गई।

शिविर में चित्रकूट स्थित जानकी कुंड के प्रतिष्ठित एवं कुशल चिकित्सकों की टीम ने बड़े पैमाने पर मरीजों की निशुल्क जांच की। ग्रामीण क्षेत्रों में आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की कमी को देखते हुए यह शिविर एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। जांच के बाद आवश्यकता के अनुसार मरीजों को दवाएं एवं चश्मे निःशुल्क वितरित किए गए,जबकि मोतियाबिंद एवं अन्य शल्य चिकित्सा आवश्यक रोगियों को उपचार के लिए चयनित कर आगे की प्रक्रिया के लिए भेजा गया।

शिविर के सुचारू संचालन के लिए पूर्व विधायक दलजीत सिंह के छोटे भाई नंदू सिंह ने व्यवस्था संभाली। उनके नेतृत्व में टीम ने सैकड़ों लोगों की सुव्यवस्थित तरीके से आंखों की जांच करवाई,जिसके लिए स्थानीय नागरिकों और स्वयंसेवी संगठनों का भी सहयोग रहा। नंदू सिंह की सूझबूझ एवं समर्पण के कारण यह कार्यक्रम बिना किसी विघ्न के संपन्न हुआ। पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने आयोजन में योगदान देने वाले चिकित्सकों, स्वयंसेवी संगठनों, स्थानीय कार्यकर्ताओं सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें