April 29, 2026 9:48 am

आग या साजिश ? महिला की मौत ने उलझाया, सात ससुरालियों पर हत्या का केस दर्ज।

कुमार गौरव

बांदा। शहर के अलीगंज इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर मौत होने का मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और छोटी बच्ची भी झुलस गए हैं, जिनका इलाज जारी है। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे हत्या बताया है। उनका कहना है कि घटना से एक दिन पहले घर में विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला को साजिश के तहत आग के हवाले कर दिया गया। मृतका के पिता की तहरीर पर कोतवाली में सात ससुरालियों के खिलाफ मारपीट, उत्पीड़न और जलाकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था और इस घटना के पीछे ससुराल पक्ष का हाथ है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जो आग लगने के कारणों की बारीकी से जांच कर रही है। घटना के बाद से ही सास, ससुर, ननद और देवर सहित अन्य आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर क्या यह हादसा था या हत्या ? सच की तलाश अभी बाकी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें