May 1, 2026 10:30 pm

भाजपा की जिला कार्यसमिति बैठक में प्रशिक्षण की अहमियत पर जोर, 20-21 मई को होगा जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग

कुमार गौरव

बांदा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने संगठनात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को लेकर जिला कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी एवं एमएलसी अविनाश सिंह चौहान शामिल हुए। मुख्य अतिथि अविनाश सिंह चौहान ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग केवल ज्ञान साझा करने का मंच नहीं है, बल्कि यह भाजपा की विचारधारा, कार्यप्रणाली और भावी रणनीति को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा, “भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति की भावनाओं को समझने वाली एक संवेदनशील पार्टी है। यहाँ पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के दर्शन को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्य करते हैं।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का विचार ‘सर्वग्राही, सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी’ है। संगठन के विकास में कार्यकर्ता ही सबसे बड़ी ताकत हैं। चाहे पुराने कार्यकर्ता हों या नए, उनकी सीखने की लगन, अनुशासन और जनसेवा के प्रति अटूट निष्ठा ही उन्हें अन्य दलों के कार्यकर्ताओं से अलग बनाती है। सभी मंडलों में प्रशिक्षण संपन्न बैठक में भाजपा के जिला महामंत्री निखिल सक्सेना ने जानकारी दी कि जिले की चारों विधानसभाओं के अंतर्गत आने वाले सभी 16 मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इसी श्रृंखला में जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आगामी 20 व 21 मई को आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला कार्यसमिति के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से संतोष गुप्ता, जगराम सिंह, संजय सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, मालती बासु, संगीता निराला, उत्तम सक्सेना, आनंदी साहू, वंदना गुप्ता, अजय सिंह पटेल, दुर्गा चौरसिया, सुधीर कुशवाहा, अयोध्या सिंह पटेल, राजेश गुप्ता, अमित सेठ ‘भोलू’, विवेकानंद गुप्ता, दिलीप तिवारी और पंकज रैकवार आदि शामिल रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, जिससे पार्टी की जमीनी पकड़ और अधिक मजबूत हो सके।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें