May 25, 2026 4:15 am

विधायक प्रकाश सपा सांसद अजेंद्र लोधी पर भड़के: बोले जनता देगी करारा जवाब

विनोद मिश्रा

बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हमीरपुर के सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की अभद्र टिप्पणी पर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही मर्यादा,संस्कार और लोकतांत्रिक शिष्टाचार को तिलांजलि दे चुका हो,तो नेताओं और कार्यकर्ताओं से सभ्य भाषा की अपेक्षा करना व्यर्थ है।

विधायक प्रकाश ने कहा कि संसदीय मर्यादाओं को ताक पर रखकर देश के प्रधानमंत्री के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग सांसद अजेंद्र लोधी की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। राजनीति में वैचारिक विरोध हो सकता है, लेकिन गाली-गलौज किसी भी सभ्य राजनीति में स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब विपक्ष के पास मुद्दे और जनसमर्थन नहीं बचता, तो वह इस तरह की घटिया भाषा और नकारात्मक राजनीति पर उतर आता है। विधायक ने सपा से तत्काल माफी मांगने और सांसद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। विधायक प्रकाश ने कहा कि जनता अब ऐसे विषैले और संस्कारविहीन राजनीतिक चरित्र को पहचान चुकी है। 2027 के चुनाव में करारी हार के साथ सबक सिखाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें