March 13, 2026 11:40 pm

दर्दनाक हादसा : टैंपो नें ठोकर से बाइक सवार पुलिस कर्मी की मौत।

कुमार गौरव

बांदा। टैम्पो की ठोकर नें बाईक सवार पुलिस कर्मी को मौत के आगोश में ढकेल दिया। पुलिस कर्मी यहां अपने मामा के घर बाइक से आ रहा था। पीछे से टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से उसे कानपुर के लिए रेफर किया गया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस कर्मी मिर्जापुर जनपद में तैनात था। वह अपनी मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने आया था।

शहर कोतवाली क्षेत्र के सर्वाेदय नगर निवासी श्रीनिवास ने बताया कि भांजा हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी कन्हैया (27) मिर्जापुर जिले में पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर तैनात था। सोमवार को दोपहर उसे मिर्जापुर जाना था। इसके लिए वह अपने गांव से बाइक से उनके घर आ रहा था। सर्वोदय नगर के पास दोपहर करीब एक बजे बाइक के आगे जानवर आ जाने से आरक्षी ने ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे से आई टेंपो ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। परिजन व पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से कानपुर के लिए रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।

शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि टेंपो की टक्कर से हादसा हुआ है। आरक्षी मिर्जापुर में तैनात था।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें