September 20, 2026 11:13 pm

सपा विधायक विशंभर यादव ने पेश की मिसाल: कालिंजर में रोडवेज हेतु 5 बीघे जमीन कर दी दान।

कुमार गौरव

बांदा। सपा विधायक विशंभर सिंह यादव ने कालिंजर क्षेत्र के विकास में एक बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने रोडवेज बस स्टाप के लिए 5 बीघे जमीन दान कर दी है, जो वास्तव में एक सराहनीय कार्य है।

यह जमीन विश्व प्रसिद्ध कालिंजर किले की तलहटी में स्थित है, जिसका मूल्य करोड़ों रुपये है। विधायक विशंभर सिंह यादव की इस पहल की जिले में काफी प्रशंसा हो रही है।

विधायक विशंभर सिंह यादव के पुत्र वरुण यादव, बहू पूनम यादव, सौम्या यादव और पौत्र शौर्य प्रताप सिंह ने रजिस्ट्री कार्यालय में इस दान पत्र के कानूनी दस्तावेज की वैधानिकता पूरी कर दी। विधायक विशंभर सिंह यादव की इस पहल को जिले में एक नई दिशा दिखाने वाली माना जा रहा है, जो कालिंजर क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण योगदान है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें