March 13, 2026 9:06 pm

कांग्रेस मनरेगा बचाओ संग्राम का फूंकेंगी बिगुल: गावों में होंगी गोष्ठियां।

कुमार गौरव

बांदा। कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय आवाहन पर जिला कांग्रेस मनरेगा बचाओ संग्राम आंदोलन का बिगुल फूंकेंगी। इसी संदर्भ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित व मनरेगा बचाओ संग्राम के जिला कोर्डिनेटर एआईसीसी सदस्य रमेश चन्द्र कोरी द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

जिलाध्यक्ष राजेश दिक्षित ने कहा कि भाजपा सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर “जी राम जी” कर दिया है, जो गरीबों के हित में चलाई जा रही योजना को समाप्त करने की कोशिश है। मनरेगा बचाओ संग्राम के जिला कोर्डिनेटर एआईसीसी सदस्य रमेश चन्द्र कोरी ने बतलाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा गरीब बेसहारा मजदूरों के हित में योजना चलाई गई थी, लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा नाम के साथ साथ उसके स्वरूप को भी बदलने का कार्य किया गया है।

पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा ने कहा कि देश को आजाद हुए 78 वर्ष व्यतीत हो चुके हैं, समूचा बुंदेलखंड अति पिछड़ा क्षेत्र है, मनरेगा जैसी योजना गरीब मजदूरों के लिए वरदान थी, इस योजना के स्वरूप को बदल कर समाप्त किए जाने की दिशा में केन्द्र सरकार द्वारा काम किया गया है।

प्रेस वार्ता के पूर्व कांग्रेस जनों नें पालिका परिषद स्थित गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर सांकेतिक उपवास किया। इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संकटा प्रसाद त्रिपाठी, जिला महिला कांगेस अध्यक्ष सीमा खान सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें