- कुमार गौरव
बांदा। भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदीने प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत 2026-27 के बजट की प्रशंसा करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि अनुमानित 9 लाख करोड़ से अधिक का यह बजट मुख्य रूप से बुनियादी ढांचे, ग्रामीण विकास, और रोजगार सृजन पर केंद्रित है।
विधायक प्रकाश दिवेदी ने बजट को विकास-उन्मुख बताया और राज्य के अब तक के सबसे बड़े बजट के रूप में सराहा। उन्होंने एक्सप्रेसवे, सड़कों, और नए शहरों के विकास के लिए बड़े आवंटन की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि किसानों को मुफ्त/सस्ती बिजली और सिंचाई सुविधाओं पर जोर से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। विधायक प्रकाश दिवेदी ने कहा कि औद्योगिक निवेश के जरिए 10 लाख से अधिक नौकरियां सृजित होंगी। उन्होंने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने को भी सराहा।











