April 29, 2026 11:17 am

रामनवमी पर पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें दी शुभकामनाएं: रामराज्य की किया कामना

कुमार गौरव

बांदा। भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने रामनवमी के पावन अवसर पर जनपद के समस्त निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इस पर्व पर भगवान श्री राम की कृपा से सभी परिवारों में आनंद, शांति और समृद्धि का समावेश हो, तथा प्रत्येक घर में रामराज्य की स्थापना हो। पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने श्री राम जन्मोत्सव पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों सत्य, धर्म, त्याग और समर्पण को जीवन में उतारने का संदेश दिया। कहा,”श्री राम का जीवन न केवल एक धार्मिक आदर्श है,बल्कि समाज में नैतिकता, सहिष्णुता और न्याय की स्थापना का मार्गदर्शक है।”

दलजीत सिंह ने जनता से आह्वान किया कि वे भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने व्यवहार में नैतिक मूल्यों और मर्यादा का पालन करें। राम राज्य का अर्थ सिर्फ एक ऐतिहासिक अवधि नहीं,बल्कि एक आदर्श प्रशासनिक व्यवस्था है,जहां सुशासन, समानता और सभी के कल्याण का समावेश होता था। उन्होंने सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए यह भी कहा कि रामनवमी का त्योहार हमें एकता, परोपकार और धर्मनिष्ठा की ओर प्रेरित करता है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें