कुमार गौरव
बांदा। जिले में कांग्रेस ने पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के अचानक अस्वस्थ होने की सूचना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु के लिए धार्मिक अनुष्ठान किया। जिला कांग्रेस नें कार्यालय में विधिवत हवन-पूजन का आयोजन किया,जिसमें सैकड़ों कांग्रेसजन ने भाग लेकर अपने नेता के निरोगी जीवन की प्रार्थना की। अनुष्ठान में पंडित बालेंद्र द्विवेदी शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ वैदिक विधि-विधान से हवन कराया गया इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा, “जैसे ही हमें सूचना मिली कि सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में शिथिल अवस्था में भर्ती कराया गया है, कांग्रेसजन में चिंता का माहौल छा गया। सोनिया गांधी न केवल हमारी पार्टी की आत्मा हैं, बल्कि देश के करोड़ों आम नागरिकों के दिलों में सम्मान की देवी हैं। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए यह हवन का आयोजन किया गया।

अनुष्ठान के दौरान प्रदेश कांग्रेस समिति (पीसीसी) के प्रतिनिधि भगवानदीन गर्ग, वरिष्ठ नेता एवं कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, जिला उपाध्यक्ष द्वारिकेश सिंह यादव ‘मंडेला’, जिला महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी, जिला सचिव हेमंत कुमार वर्मा, कालीचरण निगम, कालीचरण साहू, रामकुमार सिंह, कांग्रेस सभासद इरफान खान, जिला प्रवक्ता राममिलन सिंह पटेल एडवोकेट, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।











