April 29, 2026 10:30 am

भीषण दुर्घटना: बैलगाड़ी से भिड़ीं बाइकें, दो युवकों की मौके पर मौत।

कुमार गौरव

बांदा। जिले में सोमवार देर रात “ऐसा दर्दनाक” हादसा हुआ, जिसने “और सड़क सुरक्षा की हकीकत को एक बार फिर बेनकाब कर दिया। जसपुरा और पैलानी थाना क्षेत्र के बीच पियासी डेरा के पास हुई भीषण टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सभी लोग एक तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत ने उन्हें घेर लिया।

जानकारी के अनुसार, दो बाइकों पर सवार पांच लोग रात करीब 9 बजे अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे पियासी डेरा के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक बैलगाड़ी से उनकी आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर उछलकर गिर पड़े और मौके पर ही खून से लथपथ हो गए। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही 102 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने संदीप और कालका प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल किरन देवी प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल बांदा रेफर किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें