April 14, 2026 10:28 am

किसान संकट पर गरजे विधायक विशंभर सिंह यादव: सड़क से सदन तक लड़ाई का ऐलान।

कुमार गौरव

बांदा। जिले की बबेरू विधानसभा सीट के सपा विधायक विशंभर सिंह यादव ने राज्य सरकार के लचर रवैये के खिलाफ जमकर आवाज उठाई है। किसानों को असमय बारिश और ओलावृष्टि के बाद मिलने वाली क्षतिपूर्ति में देरी को लेकर विधायक ने सरकार पर सीधा हमला बोला है। ‘सड़क से लेकर सदन तक’ संघर्ष का ऐलान कर दिया है। विधायक यादव का कहना है कि अचानक आए असमय बारिश और भारी ओलावृष्टि से बबेरू सीट के गांव-गांव में किसान आर्थिक रूप से तबाह हो चुके हैं। सरसों, गेहूं और अन्य रबी फसलों को भारी नुकसान है। लेकिन प्रशासन की ओर से क्षति का आंकलन इतनी धीमी गति से हो रहा है कि विधायक ने इसे “नौ दिन चलें अढ़ाई कोस” जैसी स्थिति बताया है।

विधायक विशंभर सिंह यादव ने कहा,“मैं किसान भाइयों के हर दुख-दर्द में उनके साथ खड़ा हूँ। ये किसान देश की खाद्य सुरक्षा की रीढ़ हैं,लेकिन जब उनकी फसल तबाह हो जाती है,तो सरकार उनके साथ खड़े होने के बजाय अपनी ढीली प्रक्रियाओं में लगी रहती है।”
उन्होंने राज्य सरकार पर घनघोर दबाव बनाने का ऐलान करते हुए कहा,“मैं सरकार के खिलाफ आवाज उठाऊंगा। हमारी मांग है कि पारदर्शी और त्वरित सर्वे करके किसानों को तत्काल क्षतिपूर्ति दी जाए। कोई भी किसान परिवार के सामने भूखे पेट सोने को मजबूर नहीं होना चाहिए।” विधायक ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी भी दी है। कहा की “अगर सरकार ने तत्काल कदम नहीं उठाया और किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया, तो मैं इस मुद्दे को सड़क से लेकर विधानसभा तक लेजाऊंगा। ये किसानों की लड़ाई है,मैं उनके साथ खड़ा रहूँगा।”

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें