April 16, 2026 5:54 pm

पालिका प्रतिनिधि का मिशन क्लीन, वार्ड-वार किया निरीक्षण, सफाई अभियान पर सख्त नजर।

कुमार गौरव

बांदा। नगर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “साफ बांदा-सुंदर बांदा” अभियान ने अब रफ्तार पकड़ ली है। नगर पालिका प्रशासन इस अभियान को जमीनी स्तर पर उतारने में जुटा है, जिसमें पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू खुद मोर्चा संभाले हुए हैं।

इसी क्रम में प्रतिनिधि अंकित बासू ने नगर के वार्ड संख्या 5 बंगालीपुरा पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर सफाई कार्य कराते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान अंकित बासू ने स्थानीय वार्डवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने नागरिकों से सीधे फीडबैक लेकर सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को समझने का प्रयास किया।

वार्डवासियों द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने जल्द से जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रशासन के साथ-साथ जनता का सहयोग भी बेहद जरूरी है। इस दौरान वार्ड के सभासद संतोष राजपूत और योगेंद्र कुमार योगी भी मौजूद रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने भी सफाई अभियान को सफल बनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें