April 17, 2026 10:23 am

विधायक विशंभर यादव का भाजपा पर सियासी हमला, अंबेडकर जयंती पर गरमाई राजनीति।

कुमार गौरव

बांदा। अंबेडकर जयंती के मौके पर बांदा जिले में सियासी हलचल तेज हो गई, जब बबेरू क्षेत्र में समाजवादी पार्टी (सपा) ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सीधी चुनौती दे दी। सपा विधायक विशंभर सिंह यादव के नेतृत्व में निकला विशाल जुलूस और देर रात तक चली सभाओं ने क्षेत्र की राजनीति में नई गर्माहट भर दी है। अंबेडकर जयंती पर बबेरू नगर में निकाला गया सपा का भव्य जुलूस चर्चा का केंद्र बन गया। भारी संख्या में जुटी भीड़ ने यह संकेत दिया कि पार्टी पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण को मजबूत करने में जुटी है। जुलूस के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई कि क्षेत्र में सपा की पकड़ मजबूत हो रही है।

नगर जुलूस के बाद विधायक विशंभर सिंह यादव ने ग्रामीण इलाकों गुजैनी, पिण्डारन, भदेहदू सहित कई सेक्टरों में सभाएं कीं। देर रात तक चले इन कार्यक्रमों में उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व और विचारों को याद करते हुए सपा को उनके सिद्धांतों का सच्चा अनुयायी बताया। अपने संबोधन में सपा विधायक ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश में “अपने मन का संविधान” लागू करना चाहती है। साथ ही यह भी कहा कि जनता भाजपा की नीतियों से परेशान है और बदलाव चाहती है। जहां एक ओर बबेरू में सपा का आयोजन जोरदार रहा, वहीं भाजपा का कार्यक्रम इस क्षेत्र में अपेक्षाकृत फीका नजर आया। हालांकि बांदा और तिंदवारी में भाजपा ने बेहतर उपस्थिति दर्ज कराई, लेकिन बबेरू में उसका असर सीमित रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें