April 19, 2026 10:55 pm

डीएम जे रीभा नें ली जिला पोषण समिति की बैठक: कुपोषण मुक्ति पर सख्त निर्देश

कुमार गौरव

बाँदा। जिलाधिकारी जे रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक हुई। इसमें जनपद में पोषण संबंधी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सभी विकास खण्डों में पोषाहार का वितरण समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। सभी सीडीपीओ को निर्देशित किया कि वे आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करें और सुपरवाइजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से केन्द्रों का सुचारू संचालन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने विशेष रूप से कुपोषित बच्चों के उपचार पर जोर देते हुए निर्देश दिया कि बीएचएनडी दिवस एवं अन्य अभियानों में चिन्हित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया जाए। ग्रोथ मॉनिटरिंग की समीक्षा करते हुए तिंदवारी विकास खण्ड में प्रगति बढ़ाने के भी निर्देश दिए ।

जिलाधिकारी ने गृह भ्रमण और पोषण ट्रैकर एप पर डाटा फीडिंग की स्थिति की समीक्षा की तथा इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए। बीएचएनडी दिवस की फीडिंग में कमियों और कमासिन क्षेत्र में कई मानकों पर कमी पाए जाने पर उन्होंने संबंधित सुपरवाइजर के प्रति नाराजगी जताई। इसके अलावा,पोषण पखवाड़ा के दौरान केन्द्रवार प्रगति की नियमित फीडिंग करने, आंगनबाड़ी केन्द्रों में तीन से छह वर्ष के बच्चों का प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा-1 में नामांकन सुनिश्चित कराने तथा गर्भवती महिलाओं की जांच और टीकाकरण बीएचएनडी दिवस पर कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अजीत पाण्डेय एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें