April 19, 2026 9:23 pm

पूर्व विधायक दलजीत सिंह का ‘नेत्र ज्योति अभियान’ बना मिसाल: सैकड़ों लोगों ने उठाया स्वास्थ लाभ

कुमार गौरव

बांदा। ‘मानव सेवा ही परम धर्म है’ के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक दलजीत सिंह द्वारा संचालित ‘नेत्र ज्योति अभियान’ इन दिनों पूरे जनपद में चर्चा का केंद्र है। “जिंदगी की न टूटे लड़ी, सेवा कर लें घड़ी दो घड़ी” की भावना को आत्मसात कर पूर्व विधायक द्वारा लगातार जनसेवा की अलख जगाई जा रही है। इसी क्रम में पूर्व विधायक दलजीत सिंह के कुशल निर्देशन में तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डिघवट स्थित पंचायत भवन में एक विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया । इस शिविर में स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम ने क्षेत्र के दूर-दराज से आए ग्रामीणों की आंखों की गहन जांच की।

जनसेवा की इस कड़ी में कुल 120 मरीजों ने अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर में आए 40 जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, जबकि 20 मरीजों को आंखों की समस्या के लिए आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। गहन जांच के उपरांत 10 ऐसे मरीज चिन्हित किए गए जिन्हें मोतियाबिंद की समस्या थी। इन सभी मरीजों को बेहतर और उन्नत उपचार हेतु चित्रकूट स्थित नेत्र चिकित्सालय संदर्भित किया गया,जहां उनका निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा।

शिविर के दौरान उमड़ी भीड़ से स्पष्ट था कि ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं की कितनी आवश्यकता है। ग्रामीणों ने पूर्व विधायक दलजीत सिंह के इस पुनीत कार्य की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। क्षेत्रीय निवासियों का कहना है कि पूर्व विधायक का यह अभियान गरीब और असहाय लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आयोजन को सफल बनाने में पूर्व विधायक के भाई नन्हू सिंह एवं गोलू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर की व्यवस्था, मरीजों के पंजीकरण से लेकर उन्हें उपचार उपलब्ध कराने तक की बागडोर पूरी तरह से इनके हाथों में रही। जिससे शिविर सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें