April 19, 2026 9:23 pm

जमानत पर छूटे अपराधी ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार: मचा कोहराम

कुमार गौरव

बांदा। जिले में इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पा चुका एक सजायाफ्ता अपराधी, जो जमानत पर बाहर था, ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए 13 वर्षीय मूक-बधिर किशोरी का अपहरण कर उसे बंधक बनाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

बुधवार शाम करीब 6 बजे, गांव की मासूम किशोरी को पड़ोस में रहने वाला 42 वर्षीय आरोपी बहला-फुसलाकर नहीं, बल्कि डरा-धमकाकर अपने घर ले गया। वहां उसने उसे कमरे में कैद कर लिया और दरिंदगी को अंजाम दिया। जब किशोरी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। तलाश के दौरान ग्रामीणों से मिली सूचना ने सबको आरोपी के घर तक पहुंचा दिया। लेकिन वहां बंद दरवाजे के पीछे क्या चल रहा था, इसका अंदाजा किसी को नहीं था। आरोपी ने दरवाजा खोलने से साफ इनकार कर दिया।

परिजन जब पुलिस के पास जाने के लिए निकले, तभी आरोपी अपनी करतूत छुपाने के लिए किशोरी को छोड़कर फरार हो गया। जाते-जाते उसने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी जिससे इलाके में दहशत फैल गई। क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाकर दुष्कर्म और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें