April 29, 2026 7:19 am

सब्जी मंडी के गोदाम में लगी भीषण आग,लाखों का सामान जलकर खाक

कुमार गौरव

बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत प्रगति बाजार (सब्जी मंडी) में स्थित एक गोदाम में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि समय रहते दमकल विभाग और स्थानीय लोगों ने मोर्चा संभाल लिया, जिससे आग आसपास की अन्य दुकानों तक नहीं फैल सकी।

जानकारी के अनुसार, यह गोदाम सुतली और पन्नी (प्लास्टिक) की बिक्री के लिए इस्तेमाल किया जाता था। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने जब गोदाम से आग की लपटें उठती देखीं, तो तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था,जिस पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को करीब तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

स्थानीय लोगों ने भी दमकल कर्मियों का पूरा सहयोग किया। लोगों की तत्परता के कारण ही बाजार में फैली अन्य दुकानों को सुरक्षित बचा लिया गया। दुकान के मालिक ने बताया कि उन्हें सुबह आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि गोदाम में रखा सारा स्टॉक जलकर पूरी तरह राख हो गया है। लगभग 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें