June 12, 2026 9:44 pm

मालती गुप्ता ने तपते बांदा को दी ठंडी राहत’: आयुक्त कार्यालय और ट्रामा सेंटर पर लगवाए वाटर कूलर

कुमार गौरव

बांदा।जब सूरज आग उगल रहा हो और हीट वेव जानलेवा हो जाए तो एक घूंट ठंडा पानी अमृत लगता है। इसी दर्द को समझते हुए पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता ने बांदा को बड़ी राहत दी है। आयुक्त कार्यालय और जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर के पास वाटर कूलर लगवाकर मालती गुप्ता ने बता दिया कि जनता की प्यास बुझाना भी विकास है।

मालती गुप्ता ने खुद वाटर कूलर स्थापना की शुरुआत की। अब आयुक्त कार्यालय आने वाले अधिवक्ता, कर्मचारी, फरियादी और पालिका दफ्तर में काम से आने वाले लोग चिलचिलाती धूप में ठंडा पानी पी सकेंगे। सबसे बड़ी राहत जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पर है। इलाज कराने आए मरीज और उनके साथ खड़े परेशान परिजनों को अब गर्मी में पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। स्वच्छ और शीतल जल एक बटन पर मिलेगा। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी श्रीचंद ने साफ किया कि नगर पालिका परिषद बांदा के नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं देना ही हमारा पहला काम है। गर्मी के इस कठिन दौर में पेयजल की समुचित व्यवस्था प्राथमिकता पर है। मालती गुप्ता की इस पहल से साफ है कि पालिका सिर्फ कागजों में नहीं, जमीन पर काम कर रही है।

मालती गुप्ता की यह पहल बताती है कि छोटे काम बड़े बदलाव लाते हैं। सड़क, नाली के साथ साथ एक घूंट ठंडा पानी भी उतना ही जरूरी है। आमजनमानस से लेकर वकील साहब तक, कर्मचारी से लेकर मरीज तक। सबके लिए एक जैसी सुविधा। यही असली जनसेवा है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी श्रीचंद, सम्मानित सभासदगण, प्रधान लिपिक केदारनाथ सहित नगर पालिका के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सबने एक सुर में कहा कि मालती गुप्ता के नेतृत्व में पालिका जनता की बुनियादी जरूरतों पर सबसे पहले काम कर रही है।

फिलहाल बांदा की तपती दोपहरी में मालती गुप्ता के लगवाए वाटर कूलर किसी वरदान से कम नहीं। हीट वेव से बेहाल शहर को ठंडे पानी की यह पहल बड़ी राहत दे रही है। जनता कह रही है कि अध्यक्ष हो तो मालती गुप्ता जैसी, जो दर्द समझे और तुरंत इलाज करे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें