June 25, 2026 1:07 am

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ऊर्जा मंत्री से की मुलाकात, कटौती मुक्त बांदा और नए सब स्टेशन की उठाई मांग

कुमार गौरव

बांदा। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग उठाई। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न जनहित से जुड़ी समस्याओं और आवश्यकताओं से संबंधित मांग पत्र भी सौंपा।

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ऊर्जा मंत्री से विलगांव में नए विद्युत उपकेंद्र (सब स्टेशन) की स्थापना की मांग करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। उन्होंने बांदा जिले को विद्युत कटौती से मुक्त करने का भी आग्रह किया, जिससे आम नागरिकों, किसानों और व्यापारियों को राहत मिल सके।

मुलाकात के दौरान विधायक ने नगर में चल रही सौंदर्यीकरण परियोजनाओं के लिए समयबद्ध ढंग से धनराशि उपलब्ध कराने की भी मांग की। कहा कि बांदा जिला मुख्यालय को महानगर जैसी सुविधाओं से विकसित करने के लिए विभिन्न विकास योजनाओं को प्रभावी एवं निर्धारित समय सीमा में लागू किया जाना आवश्यक है। ऊर्जा मंत्री ने विधायक द्वारा प्रस्तुत मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि अंकित बासू भी विधायक प्रकाश द्विवेदी के साथ मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें