विनोद मिश्रा
बाँदा। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने तिंदवारी के बाढ़ ग्रस्त सैमरी और वाशिलपुर का दौरा कर पीड़ितों का दर्द साझा किया। लगातार बारिश से दोनों गांवों में घरों में पानी भर गया है, दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त है। खबर मिलते ही दलजीत सिंह जलभराव वाले इलाकों में पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त घरों का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका हाल जाना। बुजुर्गों, महिलाओं और किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

उन्होंने मौके से ही प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर शीघ्र राहत, आवश्यक सहायता और नियमानुसार मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। दलजीत सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में वे सैमरी-वाशिलपुर के प्रत्येक परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती से खड़े हैं। जनता की सेवा और सुख-दुख में साथ निभाना ही उनका संकल्प है।










