March 5, 2026 5:17 am

विधायक विशंभर की भीष्म प्रतिज्ञा : अखिलेश को दिलवायेगें सत्ता की पतवार

कुमार गौरव

बांदा। विधान सभा बबेरू से विधायक विशंभर सिंह यादव नें यूपी में अखिलेश यादव को पुनः सत्ता पर काबिज कराने की प्रतिज्ञा पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की 87 वीं जयंती समारोह में की। पार्टी जनों में राजनीतिक स्फूर्ति का संचार किया। स्वर्गीय नेता जी मुलायम सिंह यादव के ब्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

विधायक विशंभर नें कहा कि नेता जी ने अपने जीवनकाल में गरीबों,पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के लिए संघर्ष किया। उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उन्होंने रक्षा मंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण काम किया। सैनिकों के निधन पर उनके परिवारों को सहायता प्रदान की।

इस दौरान विधायक विशंभर सिंह यादव नें पार्टी जनों में संकल्प के साथ भीष्म प्रतिज्ञा दिलवाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः यूपी की सत्ता की बागडोर देने के लिये तन,मन ,धन से समाज के सभी वर्गों के दुख सुख के साथी बनें। “सर्व जन सुखाय सर्व जन हिताय” के नारे की समग्रता से सबको सपा की नीतियों के साथ जोड़ें। समाज,प्रदेश और देश को “समाजवादी विचारधारा से ओत -प्रोत” कर दें।

नेताजी जयंती अवसर पर विधायक विशंभर नें स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में मरीजों एवं आश्रम पद्यति विद्यालय कस्तूरबा गांधी में बच्चों को फलों का वितरण किया।
इस दौरान विधायक विशंभर के साथ सपा के कई नेता छेदीलाल गुप्ता, दिलीप सोनी, पुत्तन सिंह, अखिलेश पाल,रामकिशोर यादव, उमाकांत तिवारी आदि साथ में थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें