December 13, 2025 1:10 pm

दर्दनाक हादसा:ट्रैक्टर से कुचल कर भाभी ननद की मौत,परिवार में कोहराम।

कुमार गौरव

बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अमरइया पुरवा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। अलाव ताप रही दो महिलाओं को एक ट्रैक्टर ने रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना में ट्रैक्टर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतकों की पहचान अमरइया पुरवा निवासी पार्वती (45 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय बुद्धि विलास और परसौली निवासी बिट्टी (60 वर्ष) पत्नी भूपत के रूप में हुई है। दोनों मृतक महिलाएं ननद-भाभी थीं।

अमरइया पुरवा के देव कुमार (35 वर्ष) पुत्र शिव लोचन ने अपने ट्रैक्टर में चाबी लगाई। ट्रैक्टर दूसरे गियर में होने के कारण स्टार्ट होते ही आगे बढ़ गया और अलाव ताप रही पार्वती व बिट्टी को अपनी चपेट में ले लिया।

ट्रैक्टर रोकने की कोशिश में चालक देव कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों घायलों को परिजनों ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद बिट्टी को मृत घोषित कर दिया। पार्वती और देव कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पार्वती ने भी दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेजा गया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें