January 20, 2026 7:47 am

गोखिया में आग का कहर: 54 बीघा धान की फसल जलकर राख।

कुमार गौरव

बांदा जिले के गोखिया गांव में शुक्रवार तड़के आग लगने से लगभग 54 बीघा धान की फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। यह घटना शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे अज्ञात कारणों से हुई। आग ने पलभर में धान की फसल को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही हलका इंचार्ज आनंद पनन बालमुकुंद शुक्ला, क्षेत्राधिकारी प्रवीण यादव और प्रभारी निरीक्षक ऋषि देव पुलिस बल के साथ सुबह 6:00 बजे मौके पर पहुंचे। फायर सर्विस की टीम भी तत्काल पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक अधिकांश फसल नष्ट हो चुकी थी। इस घटना में जिन किसानों की फसल जली है, उनमें रामशरण पुत्र कल्लू (11 बीघा), महेश पुत्र रामस्वरूप (8 बीघा), हरि पुत्र गोविंद (6.5 बीघा), रामेश्वर पुत्र स्वामीदीन (6 बीघा), ओम प्रकाश पुत्र जयराम (3 बीघा), राजा भैया पुत्र गोविंद (6.5 बीघा), विजय पुत्र रामखेलावन (3 बीघा) और रामेश्वर (3 बीघा) शामिल हैं।

इसी क्रम में, 12 दिसंबर 2025 की भोर में करीब 5:00 बजे ग्राम गोखिया और उसरपुरवा के हार में रखे धान के 4 से 6 ढेरों में पुनः आग लगने की सूचना मिली। तत्काल फायर टेंडर की गाड़ियाँ मौके पर भेजी गईं। ग्रामीणों और टीम की कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर भी नियंत्रण पाया गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस घटना की जांच में जुटी है

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें