February 7, 2026 1:20 pm

विधायक प्रकाश करगें बागेश्वरधाम मंडल समिति का गठन: करायेंगें दर्शन की व्यवस्था

कुमार गौरव

बांदा। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी ने खुरहंड में आयोजित बागेश्वर धाम पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की एक दिवसीय कथा समापन पर घोषणा की है कि वह बागेश्वरधाम मंडल समिति का गठन करेंगे। इस समिति के माध्यम से प्रतिदिन उनके क्षेत्र के लोग बागेश्वरधाम जायेंगे और दर्शन लाभ प्राप्त करेंगे।

विधायक दिवेदी ने कहा कि जो भी भक्त समिति के माध्यम से वहां दर्शन के लिये जायेगा, उसके जाने आने और ठहरने की व्यवस्था का खर्च वह स्वयं उठाएंगे। साथ ही यह भी बताया की पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए खुरहंड में इसी साल सात दिवसीय हनुमत कथा कहने की स्वीकृति प्रदान की है।

इस अवसर पर विधायक दिवेदी ने कहा कि बागेश्वरधाम मंडल समिति के गठन से उनके क्षेत्र के लोगों को बागेश्वरधाम जाने में आसानी होगी और वे आसानी से दर्शन लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें