February 7, 2026 12:56 pm

विधायक प्रकाश दिवेदी ने चलाया मतदाता पुनरीक्षण अभियान: जुड़वाये नये नाम

कुमार गौरव

बांदा। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी ने बागेश्वर धाम पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की कथा समापन के बाद मतदाता पुनरीक्षण अभियान में जुट गए। शनिवार को उन्होंने प्राथमिक विद्यालय खुरहंड स्टेशन अंश छिबाँव में बूथ संख्या 250 पर 10 नए मतदाताओं को जोड़कर बीएलओ को फार्म 6 सौंपा।

इस अवसर पर उमेश कुमार रैकवार, अंशु रैकवार, संगीता, रितेश, अंकुर कुमार, सोनम, ध्रुव नारायण, शिवकृष्ण, प्रीति, पूर्णिमा गुप्ता, और सोनम द्विवेदी मौजूद थे। विधायक दिवेदी ने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने मताधिकार का उपयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।

विधायक दिवेदी ने कहा कि उनका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची में शामिल करना है,ताकि वे अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें