February 7, 2026 12:12 pm

विधायक प्रकाश दिवेदी ने केंद्रीय बजट को बताया ‘विकसित भारत की नींव

कुमार गौरव

बांदा। केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने इसे महंगाई पर नियंत्रण और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में मजबूत कदम बताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने बजट में तीन प्रमुख ‘कर्तव्यों’ का उल्लेख करते हुए हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं की स्थापना, मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और अस्पतालों के विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

विधायक द्विवेदी ने बजट की सराहना करते हुए कहा, “यह बजट जनता को समर्पित इतना शानदार है कि विपक्ष इसके खिलाफ सिर्फ इसलिए बोल रहा है क्योंकि वे इसकी गुणवत्ता देखकर घबराए हुए हैं।”

उन्होंने दावा किया कि बजट में किसानों, युवाओं और महिलाओं सहित सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखा गया है, और किसी भी क्षेत्र को नजरअंदाज नहीं किया गया है। द्विवेदी के अनुसार, यह बजट न केवल वर्तमान चुनौतियों का समाधान करेगा बल्कि आने वाले वर्षों में देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें