April 29, 2026 11:21 am

बांदा में ईद-उल-फितर: ड्रोन निगरानी के बीचअदा हुई नमाज, विश्व शांति की दुआयें

कुमार गौरव

बांदा। जिले में बुधवार को ईद-उल-फितर का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने नगर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाह में नमाज अदा कर ईद की रौनक बढ़ाई। बाबूलाल चौराहे स्थित ईदगाह समेत नगर की प्रमुख मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी,जहां देश की सलामती,तरक्की तथा विश्व शांति के लिए विशेष दुआएं की गईं।

ईद की नमाज सुबह ठीक 8:30 बजे जामा मस्जिद में शुरू हुई, जहां सर्वाधिक संख्या में नमाजी पहुंचे। नगर की रब्बानिया मस्जिद, जमा मस्जिद सहित सभी में भारी भीड़ रही। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के तहत ड्रोन के माध्यम से नगर की सभी मस्जिदों और ईदगाह क्षेत्रों पर निगरानी रखी गई। प्रशासन की ओर से अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई।

डीएम जे. रीभा,डीआईजी राजेश एस, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला, सीओ, एसएचओ, कांस्टेबल और पीएसी बल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। नमाज के बाद लोगों ने आपस में गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। उत्साहित बच्चों ने नए कपड़ों में एक-दूसरे से मिलकर बधाई देने की परंपरा जारी रखी। ईद की खुशियां देर रात तक जारी रहीं। परिवारों ने एक-दूसरे के घरों में मिलने की परंपरा निभाई। मिठाइयों और विशेष भोजन की धूम मच गई।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें