April 12, 2026 8:55 am

प्रतिनिधि अंकित बोले “राम का नाम बदनाम न करो: कर दूंगा ब्लैक लिस्टेट

कुमार गौरव

बांदा। नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता के प्रतिनिधि अंकित बासू नें निर्माणाधीन रामलीला भवन का निरीक्षण किया। “निर्देश दिये की राम के काम में राम का नाम बदनाम” नहीं होना चाहिये। गुणवत्ता खराब हुई तो कार्यदाई संस्था को ब्लैक लिस्टेट कर दूंगा।

पालिका अध्यक्ष प्रतिनिध बासू को शिकायत मिली थी की नगर के वार्ड 17 नाई रामलीला समिति रथ भवन रहुनिया खुटला में चल रहे निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी हो रही है। इसपर वह सुबह निरीक्षण करने मौके पर पहुंच गये। कार्यदायी संस्था एवं पालिका के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्पष्ट कहा की “देखो ये दीवानों ऐसा काम न करो राम का नाम बदनाम न करो”। हिदायत दिया की नाम खराब किया तो खामियाजा भुगतने को तैयार रहना। इस मौके पर सी.पी तिवारी, ज्ञानी प्रसाद, शिवम सविता , सुनील सविता, रामऔतार आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें