कुमार गौरव
बांदा। विधायक प्रकाश दिवेदी जरूरतमंद और गरीब लोगों के लिए वास्तविक मसीहा साबित हुए हैं। दिसंबर 2023 के दौरान उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के 18 निर्धन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लाभार्थियों को चिकित्सा उपचार के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से कुल 19 लाख 85 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिलवाई। इस सहायता के माध्यम से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। लाभार्थियों में ऐसे परिवार शामिल हैं,जिन्हें बिना सरकारी मदद के कैंसर,हृदय रोग,किडनी रोग और अन्य गंभीर बीमारियों का इलाज करवाना लगभग असंभव था।

विधायक प्रकाश दिवेदी ने मरीजों के दस्तावेजों की जांच व समय पर समीक्षा करते हुए शीघ्र निर्णय लेने के साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय के साथ समन्वय स्थापित कर आर्थिक सहायता की प्रक्रिया को पूरा करवाया। विधायक प्रकाश ने इस उपलब्धि पर कहा, “मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। उनकी दरियादिली और जनता के प्रति सच्ची संवेदना की वजह से ही इस तरह के योग्य लाभार्थियों को समय पर राहत मिल पाई।” यह पहल मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार में ‘संवेदनशील शासन’ और जनकल्याण के प्रति अटूट समर्पण का सजीव उदाहरण है।

प्रकाश दिवेदी ने आगे बताया कि आने वाले दिनों में भी वे जरूरतमंद नागरिकों के लिए अपने द्वारा पहुंच बनाए रखेंगे ताकि कोई भी व्यक्ति इलाज न मिलने के कारण दर-दर की ठोकरें न खाए।











