April 15, 2026 9:18 am

बाबू जगजीवन राम की जयंती पर पुष्पांजलि, कांग्रेस ने याद किया उनका योगदान

कुमार गौरव

बांदा। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके उनके सामाजिक समानता के प्रति समर्पण तथा राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दिक्षित नें बाबू जगजीवन राम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। बताया कि बाबू जी बिहार के भोजपुर जिले में 1908 में जन्मे थे और बचपन से ही अत्यंत तेजस्वी एवं कुशाग्र बुद्धि के थे। 1946 में, तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में वे सबसे कम उम्र में श्रम मंत्री बने,जो उनकी प्रतिभा एवं प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा। वह दलित समुदाय से आते थे, लेकिन उन्होंने 1952 से 1984 तक आठ बार सामान्य निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव जीतकर राजनीतिक इतिहास रचा। वे रेल, कृषि, रक्षा मंत्री तथा अंततः उप प्रधानमंत्री के पद पर भी रहे। “उन्होंने दलितों और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए काम किया, लेकिन उनका आकर्षण सभी समाज के लोगों में था।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान नें कहा की जगजीवन राम को आज भी जनमानस उनके योगदान को गर्व से याद करता है। कार्यक्रम वरिष्ठ कांग्रेस नेता व कार्यालय मंत्री शिवबली सिंह ने बाबू जी के राष्ट्रीय योगदान पर जोर दिया। कहा,“बाबू जगजीवन राम एक समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज के सपने देखते थे। 1971 के भारत-पाक युद्ध में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उनकी दूरदर्शिता ने देश की प्रतिष्ठा बढ़ाई। जिला महामंत्री सत्यप्रकाश द्विवेदी,सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी,के.पी. सेन, रफत खान गोगा, धीरेंद्र पांडेय (धीरू), सैय्यद वारिस अली,अली बक्श, शब्बीर सौदागर,सुखदेव गांधी, वीरेंद्र धुरिया, साद खान, सेवालाल वर्मा, गोविंद नारायण, आदित्य द्विवेदी सहित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में उपस्थिति रही।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें