कुमार गौरव
बांदा। सपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अशोक सिंह गौर नें बसपा को सत्ता से बेदखल करने के लिये जमकर हुंकार भरी। कहा आने वाला कल सपा का स्वर्णिम काल होगा। सपा नेता अशोक सिंह गौर तिंदवारी में सेक्टर एवं बूथ कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती के साथ 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर जयंती सेक्टर एवं बूथ स्तर पर धूम धाम से मानने की रणनीति बताई।

प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अशोक सिंह गौर नें कहा की पीडिये की मजबूती सपा की जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी। सभी पार्टी जन लक्ष्य निर्धारित कर लें की उन्हें सपा मुखिया अखिलेश यादव को 2027 के विधानसभा चुनाव में विजय दिलाकर मुख्य मंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त करना है। इसके लिये “आराम हराम है की तर्ज”पर संगठन को औऱ अधिक बुलंदियों तक पहुंचना है। अशोक सिंह के ओजस्वी संबोधन का असर यह दिखा की बैठक में ही समाज वादी पार्टी एवं अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगने लगे।

सपा नेता अशोक सिंह गौर नें प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है। प्रदेश में बदलाव की लहर है। इस लहर को सपा के वोट में परिवर्तित कर देना हम सब की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। बैठक की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष प्रमोद निषाद नें किया। संचालन की जिम्मेदारी अजय निषाद नें निभाई। इस अवसर पर सभी सेक्टर एवं बूथ प्रभारी उपस्थित रहे।











