कुमार गौरव
बांदा। नगर पालिका परिषद बांदा ने जल प्रदूषण के खिलाफ जंग छेड़ दी है। शहर के जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने और उन्हें प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू ने कमान संभाल ली है। उन्होंने शहर के तालाबों और कुंओं की सफाई का संकल्प लेते हुए धरातल पर काम शुरू कर दिया है।

इसी क्रम में, रविवार को अंकित बासू के नेतृत्व में शहर के ऐतिहासिक ‘नवाब टैंक’ में वृहद सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में नगर पालिका की टीम के साथ-साथ शहर के प्रबुद्ध समाजसेवियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रमदान कर नवाब टैंक के किनारों से गंदगी व प्लास्टिक कचरे को साफ किया।

इस दौरान अंकित बासू ने जानकारी दी कि जल स्रोतों को सहेजने का यह अभियान एक साप्ताहिक कार्यक्रम के रूप में चलाया जाएगा। स्पष्ट किया कि अब प्रत्येक रविवार को शहर के किसी न किसी तालाब या कुएं की सफाई सुनिश्चित की जाएगी। ‘अंकित बासू नें आमजन से इस पुनीत कार्य में जुड़ने की अपील किया। कहा की “जल है तो कल है। हमारे पूर्वजों द्वारा दी गई इन जल धरोहरों को बचाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। श्रमदान भी महादान की श्रेणी में आता है। उन्होंने सभी जागरूक नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस अभियान में आएं और अपने शहर को सुंदर व जलवान बनाने में अपना योगदान दें।”









