September 13, 2026 11:01 pm

नसीमुद्दीन का विस्फोट: देश में अघोषित आपातकाल, भाजपा ने लोकतंत्र को किया तार-तार”?

विनोद मिश्रा

लखनऊ। सपा के कद्दावर नेता और अखिलेश यादव के भरोसेमंदों में से एक नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भाजपा सरकार पर सबसे बड़ा हमला बोला है। कहा की`देश में संविधान नहीं,तानाशाही सी चल रही है। यह लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है। हालात अघोषित आपातकाल जैसे हैं।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने एक भेंट में कहा की भाजपा ने लोकतंत्र को हाथी का दांत बना दिया है। दिखाने के लिए कुछ और,अंदर से कुछ और। संस्थाओं को कुचलकर सत्ता चलाई जा रही है। उन्होंने अखिलेश यादव के प्रति अपनी अटूट निष्ठा जताते हुए कहा की`आज जब पूरा लोकतंत्र निर्जीव सा हो चुका है! तब सपा मुखिया अखिलेश यादव ही उसमें प्राण फूंकने का काम कर रहे हैं। देश को नेताजी के बेटे से ही उम्मीद है। उनके नेतृत्व में ही संविधान और समाजवाद बचेगा।`

नसीमुद्दीन नें दावा किया कि प्रदेश से लेकर देश तक हर वर्गमें हाहाकार है। महंगाई, बेरोजगारी और दमन का आलम है। जब तक देश में समाजवादी व्यवस्था लागू नहीं होगी,तब तक लोकतंत्र पटरी पर नहीं आएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें