September 13, 2026 11:33 pm

हास्टल में रहस्यमयी मौतें: दो छात्रों नें दम तोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

विनोद मिश्रा

बांदा। शहर के बीएल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले दो छात्रों की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों छात्र हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। पहली घटना गिरवां थाना क्षेत्र के सरस्वाह गांव निवासी सुनील के 12 वर्षीय पुत्र नितिन की है। शाम करीब 7 बजे उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना तिंदवारी निवासी पुष्कर के 10 वर्षीय पुत्र अरुण की है। उसे शाम 6 बजे ही ट्रामा सेंटर लाया गया था। हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एक ही दिन एक ही स्कूल के दो छात्रों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना उन्हें समय पर नहीं दी गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें