April 29, 2026 1:04 pm

बेमौसम बारिश का कहर, पकी फसलों पर मंडराया संकट ! किसानों की मेहनत दांव पर।

कुमार गौरव

बांदा। बदले मौसम ने किसानों की चिंता कई गुना बढ़ा दी है। जिले में शुक्रवार सुबह से तेज हवाओं के साथ शुरू हुई हल्की बारिश ने खेतों में खड़ी पकी फसलों पर संकट के बादल खड़े कर दिए हैं। गेहूं, अरहर और चना जैसी मुख्य फसलें तैयार अवस्था में हैं और ऐसे समय में मौसम की मार किसानों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, जिले का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, करीब 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने मौसम में ठंडक तो बढ़ाई है, लेकिन किसानों के लिए यह ठंडक चिंता बन गई है। किसानों का कहना है कि उनकी गेहूं, अरहर और चना की फसलें पूरी तरह पककर तैयार खड़ी हैं। कई किसानों ने कटाई कर फसल को खेतों में ही सुखाने के लिए रखा हुआ है। ऐसे में अचानक हुई बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेरने का खतरा पैदा कर दिया है।

ग्रामीण क्षेत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं और हर बादल उन्हें बेचैन कर रहा है। किसानों की सबसे बड़ी चिंता ओलावृष्टि को लेकर है। उनका कहना है कि अगर तेज बारिश हुई तो फसलें भीगकर खराब हो जाएंगी और यदि ओले गिरे तो पूरी फसल बर्बाद हो सकती है। ऐसी स्थिति में उनकी सालभर की मेहनत और निवेश एक झटके में खत्म हो सकता है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है। इससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। हर गुजरते घंटे के साथ खतरा और गहरा होता जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है। इससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। हर गुजरते घंटे के साथ खतरा और गहरा होता जा रहा है। किसानों ने प्रशासन से अपील की है कि संभावित नुकसान को देखते हुए सर्वे कराया जाए और जरूरत पड़ने पर राहत की व्यवस्था की जाए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें