सपा बैठक में विधायक विशंभर नें भरा जोश: संगठन की मजबूती और भीम जयंती पर जोर

कुमार गौरव

बांदा। समाजवादी पार्टी की जिला स्तरीय बैठक हुई।जिसमें पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के मद्देनजर कार्यकर्ताओं के बीच नया जोश और संकल्प भरने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संदेश दिया गया कि “दिन रात एक कर दो, सपा की विजय पताका फहरे।”

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बबेरू विधानसभा क्षेत्र के विधायक विशंभर सिंह यादव उपस्थित थे, जिनके ओजस्वी एवं सारगर्भित भाषण ने कार्यकर्ताओं में नवीन उर्जा का संचार किया। विधायक यादव ने स्पष्ट कहा कि “पीडिये राजनीति का परमाणु बम है, जो 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सत्ता को तहस-नहस कर देगा। मुख्यमंत्री के आसन पर हमारे मुखिया अखिलेश यादव विराजमान होंगे। लोकतंत्र की विजय पताका फहरेगी।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाएं, उनकी समस्याओं को समझें और समाजवादी विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती को हर सेक्टर स्तर पर मनाने के लिए तत्परता बरतने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश कार्यालय से आए निर्देशों के अनुसार, अम्बेडकर की जयंती को सेक्टर पर मनाया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहकर भीमजयंती कार्यक्रमों को सफल बनाने का आग्रह किया। सपा के राष्ट्रीय सचिव विशंभर निषाद ने कहा कि “हर हाल में 2027 में समाजवादी सरकार बनेगी। केवल इस सरकार के माध्यम से ही सभी वर्गों का मान-सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित होगी।” उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा की नीतियों ने गरीब,दलित और ओबीसी वर्गों को लगातार पीछे धकेला है,जिसका हिसाब जनता चुनाव में लेगी।

बैठक में जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता राजा,राष्ट्रीय सचिव ओम नारायण त्रिपाठी, किरण वर्मा, वृंदावन वैश्य,आत्माराम यादव सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें