April 17, 2026 10:26 am

पति बना हैवान, पत्नी की नहाते वक्त कुल्हाड़ी से की निर्मम हत्या, पुलिस कर रही तलाश।

कुमार गौरव

बांदा। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने मामूली घरेलू विवाद के बाद अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मर्का थाना क्षेत्र के बगेहटा गांव में हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।मृतका की पहचान सरफिया (52) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका पति मोबीन बताया जा रहा है, जो घटना के बाद से फरार है।

धवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पति ने हैवानियत की हद पार कर दी। जब सरफिया घर में नहा रही थी, उसी दौरान आरोपी ने उस पर कुल्हाड़ी से सिर पर ताबड़तोड़ चार वार किए। हमले की गंभीरता इतनी थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त घर पर उनकी बेटी मौजूद नहीं थी, वह रोज की तरह कोचिंग पढ़ने गई हुई थी। जब वह वापस लौटी, तो घर के अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। मां खून से लथपथ पड़ी थी। यह मंजर इतना भयावह था कि बेटी की चीखें सुनकर पूरा गांव मौके पर जुट गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें