July 28, 2026 10:27 pm

प्यार की जिद पर बेरहमी, परिजनों ने युवती को बीच सड़क पीटा, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप।

कुमार गौरव

बांदा। रैनी कोतवाली क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 20 वर्षीय युवती को उसके ही परिजनों ने बीच सड़क पर बेरहमी से पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि युवती एक युवक के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी, जिसको लेकर परिवार में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि परिजनों ने आपा खोते हुए युवती को सार्वजनिक रूप से पीटना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में कथित तौर पर युवती के बाल पकड़कर घसीटना और घूंसों से मारपीट करना दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर हर कोई स्तब्ध है।

घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत को लेकर चिकित्सकीय निगरानी जारी है। मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम दिनेश तिवारी ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में है, लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत (तहरीर) प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें