May 2, 2026 12:48 am

अंकित बासू नें शंकर नगर को दिया वरदान: नरक समाप्ति का शुरू हुआ काम।

विनोद मिश्रा

बांदा। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता नें शहर के शंकर नगर को कष्ट मुक्ति का वरदान दे दिया। अब यह नगर मुस्करायेगा औऱ खिलखिलायेगा। शहर के शंकर नगर मोहल्ला का रास्ता अत्यंत सकरा था। कभी चार पहिया वाहन यहां से गुजरेगा लोगों नें कल्पना नहीं की थी।

मोहल्ले वासियों नें यह दुखड़ा जब अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू को बताया तो उन्होंने निरीक्षण किया। सभासद एवं मोहल्ले वासियों के साथ वार्ता की। समझाया की रास्ते के चौड़ीकरण के लिये अपने मकानों का कुछ अतिक्रमण हटा लें तो वह इस मार्ग का चौड़ीकरण करा देंगे। बहुत बड़ी समस्या से निदान मिल जायेगा। मोहल्ले वाले सहमत हो गये। उन्होंने अपना वादा निभाया तो अंकित बासू भी अपने वादे पर खरे उतरे। उनके निर्देश पर रास्ते की लेबनिंग का कार्य शुरू करा दिया गया है। शीघ्र ही यह संकरा रास्ता चौड़े सीसी मार्ग में दिखने लगेगा।

प्रतिनिधि अंकित बासू नें बताया की मोहल्ले वासी जल भराव से बहुत परेशान थे। बरसात में यह रास्ता नर्क मार्ग में तब्दील हो जाता था। अब यह सुन्दर दिखेगा। बहुत बड़ी जन समस्या दूर हो जायेगी। उन्होंने जनता से गुजारिश की आप मेरा साथ दें मैं आपको विकास से पुष्पित औऱ पल्लवित करूंगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें