May 25, 2026 4:53 am

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर बांदा नगर पालिका का सफाई मित्र सम्मान समारोह आयोजित

कुमार गौरव

बांदा। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में नगर पालिका परिषद बांदा को प्रथम स्थान दिलाने के उद्देश्य से मंगलवार को नगर पालिका परिषद परिसर स्थित अवस्थी पार्क में सफाई मित्र सम्मान एवं वेस्ट पिकर्स पीपीई किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सफाई व्यवस्था एवं कचरा संग्रहण कार्य में लगे सफाई मित्रों और वेस्ट पिकर्स का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद बांदा की अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू रहीं। वहीं नगर पंचायत बबेरू के अध्यक्ष विवेकानन्द गुप्त तथा नगर पंचायत ओरन के अध्यक्ष प्रतिनिधि लक्ष्मीनारायण द्विवेदी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी श्रीचन्द ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की सफलता के लिए सभी सफाई मित्रों को नगर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्वेक्षण टूलकिट के अनुसार कार्य करने के लिए कर्मचारियों को बिंदुवार जानकारी भी दी। नगर पंचायत बबेरू के अध्यक्ष विवेकानन्द गुप्त ने शासन की योजनाओं को सफल बनाने में नगर पालिका के सहयोग की सराहना की। वहीं नगर पंचायत ओरन के अध्यक्ष प्रतिनिधि लक्ष्मीनारायण द्विवेदी ने नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए सफाई कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में सभासद रामप्रसाद सोनी और विश्वप्रकाश श्रीवास्तव,आशीष गुप्ता ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया। अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू ने स्वच्छ सर्वेक्षण सिटीजन फीडबैक में नगर पालिका परिषद बांदा को प्रदेश में प्रथम स्थान मिलने पर सभी सफाई नायकों एवं सफाई कर्मियों को बधाई दी।

कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू द्वारा लगभग 600 सफाई मित्रों और वेस्ट पिकर्स को पीपीई किट वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभासदगण, सफाई निरीक्षक देवेंद्र कुमार एवं हेमंत प्रसाद, प्रधान लिपिक केदारनाथ, ब्रांड एम्बेसडर राहुल जैन, धीरज जियो स्टेट, समस्त सफाई नायक तथा सभी वार्डों के महिला एवं पुरुष सफाई मित्र एवं वेस्ट पिकर्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक खरे, डीपीएम स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) द्वारा किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें