May 30, 2026 3:54 pm

विकास का वन मैन आर्मी’: विधायक प्रकाश के एक इशारे पर दौड़ी स्मार्ट रोड की फाइल

विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में विकास की नई इबारत लिखने वाले विधायक प्रकाश द्विवेदी एक बार फिर हीरो बनकर उभरे हैं। शहर की सबसे व्यस्त सड़क को स्मार्ट बनाने का पूरा गेम उन्होंने अकेले पलट दिया। कालुकुआं ओवरब्रिज से महोखर चौराहे तक चार किलोमीटर का रास्ता अब उनकी जिद और प्लानिंग से महानगरों की तर्ज पर चमकेगा।

इस पूरी योजना के सूत्रधार विधायक प्रकाश द्विवेदी ही हैं। 9 मई को सर्किट हाउस में उन्होंने खुद मोर्चा संभाला। जिलाधिकारी अमित आसेरी और पीडब्लूडी के बड़े अफसरों को एक टेबल पर बैठाया। एजेंडा एक ही था बांदा को स्मार्ट सड़क। विधायक की दलील और प्रेजेंटेशन के आगे अफसरों ने तुरंत हां कर दी। पीडब्लूडी प्रांतीय खंड ने काम पकड़ लिया। डीपीआर तैयार हुई। नई कार्ययोजना में प्रोजेक्ट शामिल हुआ। फाइल सीधे डीएम के पास पहुंच गई। यह रफ्तार सिर्फ विधायक प्रकाश के फॉलोअप का नतीजा है।

उनकी योजना है कि सड़क की चौड़ाई 14 मीटर से बढ़ाकर 18 मीटर की जाए। कालुकुआं ओवरब्रिज से उतरते ही बांदा में एंट्री पर लखनऊ-कानपुर वाली फील आएगी। महोखर चौराहे तक का यह चार किमी हिस्सा शहर की लाइफलाइन है। अब आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। विधायक प्रकाश द्विवेदी की छवि ‘ग्राउंड जीरो के नेता’ की है। सर्किट हाउस की बैठक इसका ताजा सबूत है। फाइलें दौड़ाना,अफसरों से काम लेना और योजना को धरातल पर उतारना उनके काम का स्टाइल बन चुका है। बुंदेलखंड की सियासत में प्रकाश दिवेदी “विकास के पोस्टर बॉय”बन गए हैं। कालुकुआं से महोखर तक की स्मार्ट रोड उनकी इसी सोच का अगला चैप्टर है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें