June 13, 2026 12:15 am

अंकित बासू की कर्मठता का नया नमूना’: पार्क सुंदरीकरण प्लान से चमकेगा नगर

विनोद मिश्रा

बाँदा। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू की कर्मठता अब शहर की सूरत बदलने लगी है। नगर सुंदरीकरण अभियान में पार्कों को जोड़कर उन्होंने दिखा दिया कि विकास सिर्फ कागजों पर नहीं,जमीन पर भी दिखता है। उनकी इस योजना पहल नें शहरवासियों को नई उम्मीद दे दी है।

अंकित बासू ने योजना को परवान चढ़ाने के लिए फील्ड में मोर्चा संभाल लिया है। विकास प्राधिकरण सचिव एवं अपर जिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा और नगर पालिका की संयुक्त टीम के साथ उन्होंने वार्ड 31 इंद्रा नगर और वार्ड 14 आवास विकास के सभी पार्कों का खुद निरीक्षण किया। टूटी बाउंड्री, उखड़े रास्ते, सूखी हरियाली, हर चीज को बारीकी से परखा।

निरीक्षण के बाद उन्होंने पार्कों को व्यवस्थित, सुसज्जित और आकर्षक बनाने की पूरी कार्ययोजना तैयार की। हर पार्क में हरियाली बढ़ाने,बैठने की जगह, बच्चों के लिए झूले और बेहतर लाइटिंग की व्यवस्था होगी। टूटे फुटपाथ और बाउंड्री की मरम्मत भी होगी। प्रतिनिधि अंकित बासू ने कहा कि मेरा मकसद बाँदा को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाना है। हर पार्क को ऐसा बनाया जाएगा कि वह नगर की शान बने। बुजुर्ग टहल सकें, बच्चे खेलें और परिवार सुबह शाम सुकून के कुछ पल बिता सकें। स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ जीवन संभव है।

अंकित बासू की सक्रियता और योजना बनाने के अंदाज ने लोगों का भरोसा बढ़ा दिया है। नगर सुंदरीकरण अभियान में पार्कों के जुड़ने से बाँदा नगर की तस्वीर बदलने की उम्मीद जगी है। कर्मठता और विजन के इस मेल ने साबित कर दिया कि अगर इरादा पक्का हो तो शहर खुद ब खुद सुंदर होने लगता है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें