August 24, 2026 9:03 am

सपा विधायक विशम्भर सिंह यादव ने पुत्र विवेक सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, उमड़ा जनसैलाब

विनोद मिश्रा

बांदा। सपा विधायक विशम्भर सिंह यादव के पुत्र एवं तिन्दवारी के पूर्व ब्लाक प्रमुख स्वर्गीय विवेक सिंह यादव की दसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उनके निज निवास बबेरू में संपन्न हुआ, जहां सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग जुटे। प्रातः 9 बजे हवन-पूजन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके बाद स्व.विवेक सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और प्रसाद वितरण किया गया। पूरा माहौल गमगीन रहा।

इस अवसर पर विधायक विशम्भर सिंह यादव ने कहा कि “विवेक जनता की सेवा और संघर्ष का प्रतीक था। कम उम्र में ही उसने तिन्दवारी क्षेत्र के लिए जो काम किए, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। एक पिता के लिए बेटे की कमी सबसे बड़ी होती है, लेकिन आप सभी के प्यार और सहयोग से हमें हिम्मत मिलती है।” उन्होंने कहा कि विवेक के अधूरे कामों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सपा परिवार उनके आदर्शों पर चलकर क्षेत्र की सेवा करता रहेगा।

श्रद्धांजलि सभा में विवेक सिंह की मां पूर्व जिलापंचायत सदस्य रमा यादव, भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख वरुण यादवएवं अन्य परिवार के सदस्य पूनम यादव,शौर्य प्रताप सिंह,धैर्य प्रताप सिंह,अंकिता यादव, सौम्या यादव,आर्य गौरव यादव,विख्यात यादव, दिव्यांशी यादव सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान “विवेक सिंह यादव अमर रहें” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें