April 14, 2026 8:48 am

प्रकाश दिवेदी नें पर्यटन को दी ऊंचाई: कबीर आश्रम बनेगा पर्यटन केंद्र

कुमार गौरव

बांदा। बांदा की धरती पर अब “आस्था और विकास” का ऐसा संगम बनने जा रहा है, जो न सिर्फ “धार्मिक महत्व को नई ऊंचाइयों” पर पहुंचाएगा, बल्कि पूरे “क्षेत्र की तस्वीर” बदलने की “क्षमता” रखता है।

“सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी” के अथक प्रयासों ने “वह” कर दिखाया है, जिसकी “लंबे समय से उम्मीद” की जा रही थी भरखरी स्थित पवित्र कबीर आश्रम अब एक भव्य और आधुनिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा। पर्यटन विभाग द्वारा 138.89 लाख रुपये की बड़ी धनराशि की मंजूरी इस बात का संकेत है कि यह परियोजना केवल एक विकास कार्य नहीं, बल्कि क्षेत्र के भविष्य को संवारने वाला निर्णायक कदम है। इस योजना के लिए राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड को जिम्मेदारी सौंपी गई है और 70 लाख रुपये की पहली किस्त जारी होते ही काम की रफ्तार तेज होने के संकेत मिल गए हैं। यह सिर्फ निर्माण नहीं, बल्कि एक विजन है एक ऐसा विजन जिसमें कबीर आश्रम को आध्यात्मिक ऊर्जा, आधुनिक सुविधाओं और पर्यटन आकर्षण का केंद्र बनाया जाएगा। भव्य मुख्य द्वार, विशाल यात्री हाल, रेड स्टोन और कोटा स्टोन से सजी फर्श, सोलर और बोलार्ड लाइटिंग, सुगम पाथ-वे, आकर्षक म्यूरल, वाटर कूलर और हरियाली से भरपूर लैंडस्केपिंग हर पहलू इस स्थान को खास बनाने की दिशा में तैयार किया गया है।

इस पूरी पहल के केंद्र में हैं प्रकाश द्विवेदी, जिनकी लगातार पैरवी और प्रयासों ने इस परियोजना को जमीन पर उतारने का रास्ता तैयार किया। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि आज यह योजना कागजों से निकलकर हकीकत बनने की ओर बढ़ रही है। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि यह परियोजना केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि क्षेत्र की पहचान को नई ऊंचाई देने का माध्यम बनेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कबीर आश्रम को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल कराने का लक्ष्य है, जिससे न केवल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए दरवाजे भी खुलेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें