September 13, 2026 12:27 pm

पूर्व विधायक दलजीत बनें आंखों का तारा: नेत्र शिविर से रोशन कर रहे गरीबों का जीवन

विनोद मिश्रा

बांदा। सत्ता में हों या न हों,सेवा का जज्बा कम नहीं होता। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने एक बार फिर यह साबित कर दिया। अपने ‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प को जमीन पर उतारते हुए उन्होंने तिंदवारी विधानसभा के चिल्ला स्थित संगम इंटर कॉलेज में विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर लगाकर सैकड़ों गरीबों की आंखों की रोशनी लौटाने का बीड़ा उठाया।

शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक के भाई नन्हू सिंह ने किया। उद्घाटन होते ही संगम इंटर कॉलेज का मैदान मरीजों से भर गया। लाठी के सहारे आए बुजुर्ग,गोद में बच्चों को लिए महिलाएं और धुंधली नजर से परेशान नौजवान,सबकी उम्मीदें इस शिविर से जुड़ी थीं। यह सिर्फ जांच शिविर नहीं, बल्कि ‘चलता-फिरता अस्पताल’ था। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने हर मरीज की बारीकी से निःशुल्क जांच की। मौके पर ही दवाइयां बांटी गईं और नजर कमजोर वालों को मुफ्त चश्मे दिए गए। सबसे बड़ा काम हुआ मोतियाबिंद के मरीजों के लिए। दर्जनों जरूरतमंद मरीजों को चिन्हित कर ऑपरेशन के लिए जानकीकुंड चिकित्सालय भेजा गया। आने-जाने की पूरी व्यवस्था भी टीम ने की।

चिल्ला के 70 वर्षीय रामखिलावन की आंखों में ऑपरेशन के बाद उम्मीद की चमक थी। बोले,”बेटा, दलजीत भैया न होते तो हम अंधे ही रह जाते। पैसा कहां से लाते ऑपरेशन का?” यह सिर्फ रामखिलावन की कहानी नहीं है। दलजीत सिंह के नेत्र शिविरों की श्रृंखला अब तक हजारों लोगों की जिंदगी रोशन कर चुकी है। पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने इस पुण्य कार्य में दिन-रात जुटे डॉक्टरों,भाजपा कार्यकर्ताओं, संगम इंटर कॉलेज परिवार और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा,”जब तक सांस है, जनसेवा का यह अभियान रुकने वाला नहीं है। पद आता-जाता है,जनता का आशीर्वाद ही उनकी असली पूंजी है।”

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें