May 25, 2026 4:56 am

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता बोले: महिलाओं के सुझावों से करायेंगे नगर का विकास!

विनोद मिश्रा

बांदा। पालिका अध्यक्ष मालती बासू के प्रतिनिधि “अंकित गुप्ता नें कहा है की शहर के विकास के प्रस्ताव तैयार होंने में महिलाओं के भी सुझाव” लेंगे। इसे अमली जामा पहनाया जायेगा। यह जानकारी उन्होंने एक खास मुलाकात में दी। अंकित गुप्ता नें बताया की “महिलाओं का सुझाव लेने का मकसद शहरी ढांचे को महिलाओं के अनुरूप तैयार”करते हुये “उनके अनुकूल वातावरण”तैयार करना है। यह सारे कार्य अमृत – दो परियोजनाओं के तहत कराये जायेंगे। शासन इसके लिये धनराशि देगा।

पालिका प्रतिनिधि अंकित गुप्ता नें बताया की केंद्र सरकार नें शहरी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिये अमृत -दो योजना की शुरुवात की है। इस योजना का मकसद शहर में बेहतर जल निकासी ,सीवर,पार्क और पानी की सुविधा उपलब्ध कराना है। इस योजना में शहरी सुविधाओं को बेहतर बनाने में महिलाओं के सुझाव लेंगे। कहा की “महिलाएं सुविधाओं के मामले में बेहतर सुझाव” दे सकती हैं। उन्हें यह पता होता है की शहर की सुविधाएं कैसी हों,जिससे बेहतर जीवन जिया जा सके।

प्रतिनिधि अंकित नें बताया की “सुझाओं के लिये वार्ड स्तर पर मोहल्ला समिति की बैठकें”आयोजित कराएंगे। इसमें “जन प्रतिनिधियों के साथ आसपास की महिलाओं को भी आमंत्रित” किया जायेगा। पूछा जायेगा की शहर में सुधार के लिये क्या -क्या सुधार की जरूरत है। “सुझाव के आधार पर प्रस्ताव तैयार”होंगे। स्वीकृति के लिये शासन को भेजा जायेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें