June 13, 2026 2:44 am

पूर्व चेयरमैन मोहन साहू की चप्पल से पिटाई: कार का शीशा चढ़ा जान बचाई !

विनोद मिश्रा

बाँदा। सियासत की गाड़ी पर इस बार चप्पल चल गई। समाजवादी पार्टी के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मोहन साहू की गाड़ी में ही एक बुजुर्ग महिला ने चप्पल से उनकी खातिरदारी कर दी। नगर कोतवाली क्षेत्र का यह हाई वोल्टेज ड्रामा कैमरे में कैद हो गया और वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। घटना उस समय हुई जब पूर्व चेयरमैन मोहन साहू अपनी गाड़ी में बैठे थे। तभी रेखा देवी नाम की बुजुर्ग महिला अचानक गाड़ी के पास पहुंची। पहले हाथ जोड़कर बोली कि साहब मेरे साथ अन्याय हुआ है। मोहन साहू कुछ समझ पाते,इससे पहले ही महिला ने चप्पल हाथ में ली और गाड़ी के अंदर ही दे दनादन शुरू कर दिया।

पूर्व चेयरमैन ने बताया कि वह सुबह राजघाट एक मिट्टी में शामिल होने गए थे। गाड़ी खड़ी करते ही महिला आ गई। पहले फरियाद की और फिर चप्पल चलाने लगी। हालात देखकर उन्होंने तुरंत गाड़ी का शीशा ऊपर चढ़ा लिया। वरना पता नहीं क्या होता।उधर बुजुर्ग महिला का पारा सातवें आसमान पर है। आरोप लगाया कि मोहन साहू और उनके साथियों ने उसके और उसकी बेटी के साथ अभद्रता और मारपीट की। घर से निकाल दिया। सामान तक बाहर फेंक दिया। इसी गुस्से में वह चप्पल लेकर पहुंच गई।

घटना के बाद महिला ने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। पुलिस की तरफ से भी फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन सड़क पर हुए इस चप्पल कांड का वीडियो शहर में चर्चा का विषय बन गया है। कभी नगर पालिका की कुर्सी संभालने वाले मोहन साहू को जनता के बीच इस तरह चप्पल खानी पड़ेगी, किसी ने सोचा न था।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें